फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दवाओं का टेंडर लेने के लिए लगाई 2.56 करोड़ की जाली गारंटी

Thu, 21 May 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ स्थित उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमएससीएल) के महाप्रबंधक बीके वर्मा ने निजी फर्म के निदेशक पर 2.56 करोड़ रुपये की जाली बैंक गारंटी लगाने का आरोप लगाया है। इस फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों की संलिप्तता का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि यूपीएमएससीएल प्रदेश सरकार का उपक्रम है। यह प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सरकारी अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करता है। वर्ष 2024 में औषधियों के उपार्जन के लिए निविदाएं निकाली गई थीं। मध्यप्रदेश की बोचहेम हेल्थ केयर प्रा.लि. को टेंडर मिलने पर निदेशक सुनील जैन ने मुंबई के ठाणे स्थित आईसीआईसीआई बैंक और झांसी स्थित एसबीआई की 2.56 करोड़ रुपये की गारंटी लगाई थी।
महाप्रबंधक का आरोप है कि फर्म ने अधोमानक दवाओं की आपूर्ति की। इसलिए फर्म के निदेशक के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें पहले 8 लाख 51 हजार 542 रुपये वसूल किए गए। शेष 1 करोड़ 70 लाख 93 हजार 942 रुपये की वसूली के लिए आईसीआईसीआई बैंक को 16 अक्तूबर 2025 को पत्र लिखा गया। बैंक ने 10 फरवरी 2026 को गारंटी को फर्जी बताया। यही जवाब दो मई को एसबीआई ने भी दिया। जालसाजी का पता चलने पर यूपीएमएससीएल ने 1 करोड़ 52 लाख 36 हजार 452 रुपये वसूल किए, पर 18.57 लाख रुपये बकाया हैं। महाप्रबंधक का आरोप है कि निदेशक ने टेंडर हासिल करने के लिए बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से जाली गारंटी पत्र तैयार किए थे। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि यूपीएमएससीएल से ठगी संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें