फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्थायी संबद्धता वाले विषयों में 30 जून के बाद प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध जिन कॉलेजों में अलग-अलग विषयों की संबद्धता अस्थायी है, उनका समय 30 जून को पूरा हो जाएगा। इससे पहले (10 अप्रैल तक) स्थायी संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया तो इस बार महाविद्यालय प्रवेश नहीं ले सकेंगे। ऐसे कॉलेजों को लविवि के कुलसचिव ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संबद्ध महाविद्यालयों में पूर्व से संचालित बीएड कोर्स को छोड़कर बाकी ऐसे सभी पाठ्यक्रम जिनकी संबद्धता 30 जून को समाप्त होगी, वे प्रवेश नहीं ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 से शासनादेश के अनुसार स्थायी संबंद्धता के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए पोर्टल henoc.upsdc.gov.in खुल गया है।
विज्ञापन




आवेदन करने के बाद होगा निरीक्षण

संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों का भौतिक सत्यापन होगा। निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया है। भौतिक सत्यापन में मानक पूरे नहीं मिले तो भी संबद्धता पाने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन






इन तिथियों में पूरी होगी प्रक्रिया

- आवेदन की अंतिम तिथि : 10 अप्रैल



- विश्वविद्यालय की ओर से निरीक्षण : 15 अप्रैल

- निरीक्षण रिपोर्ट देने का समय : 30 अप्रैल



- विवि की ओर से संबद्धता देने की अंतिम तिथि : 20 मई

- शासनादेश पर अपील निस्तारित करने की तिथि : 31 मई



आवेदन के दौरान देना होगा शुल्क

नए पाठ्यक्रम के लिए लविवि के खाते में 35,400 रुपये जमा कराने होंगे। नए महाविद्यालयों के लिए 59, हजार रुपये प्रति पाठ्यक्रम जमा करना होगा।



कोट........

अस्थायी संबद्धता वाले विषयों की स्थायी मान्यता के लिए संस्थान तय समय में आवेदन नहीं करते हैं तो इस सत्र में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज खुद उत्तरदायी होंगे।



- विद्यानंद त्रिपाठी, रजिस्ट्रार, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें