लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार को वायुपंख संगीतशाला की ओर से अंतरविद्यालयीय गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिंगिंग टाइटल ट्रॉफी अक्षय दीक्षित ने जीती। द स्टार ऑफ लखनऊ डांस टाइटल ट्रॉफी दीपक कुमार के नाम रही।
स्टार ऑफ लखनऊ इंस्ट्रूमेंटल ट्रॉफी का पुरस्कार मिहिका गांगुली को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पलता अग्रवाल और संचालन सीमा अग्रवाल ने किया। प्लान बी फूड कोर्ट में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में 50 प्रतिभागियों का चयन हुआ था।
वायुपंख संगीतशाला की प्रबंध निदेशक स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल के निर्देशन में संगीत के उदीयमान सितारों ने प्रतिभा दिखाई। संगीतशाला की प्रशासनिक प्रभारी डॉ. तेजस्वी गोस्वामी ने बताया बालक-बालिकाओं, महिलाओं व पुरुषों को कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से राजाजीपुरम व गोमतीनगर स्थित केंद्रों में संगीत प्रशिक्षण दिया जा रह है। मुख्य अतिथि डॉ. आरके स्वर्णकार (भारतीय पुलिस सेवा) ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वायुपंख संगीतशाला की निदेशक सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक प्रभारी डॉ. तेजस्वी गोस्वामी, बिंदिया रस्तोगी आदि मौजूद रहे।