फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दरोगा संग लिव-इन में रह रही महिला की गोली लगने से मौत, महिला रेलवे में करती थी नौकरी

Sun, 06 Dec 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दरोगा की मृतक पत्नी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित ओमेगा अपार्टमेंट में दरोगा राहुल राठौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 39 वर्षीय ममता सिंह की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। दरोगा वर्तमान में ललितपुर साइबर सेल में तैनात है लेकिन कुछ दिन से ममता के साथ फ्लैट में था। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ममता ने अपना कमरा भीतर से बंद कर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें ममता ने जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। हालांकि, हालात पूरी तरह से संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने सुसाइड नोट की लिखावट की फॉरेंसिक जांच कराने के आदेश दिए हैं।

ओमेगा अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 806 में ममता सिंह और राहुल राठौर के अलावा एक नौकर अमृत व नौकरानी प्रतिभा भी थे। राहुल के मुताबिक, शनिवार रात ममता की तबीयत कुछ गड़बड़ थी, इसलिए वह दूसरे कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे नौकरानी प्रतिभा आई और राहुल को चाय बनाकर दी।
विज्ञापन


राहुल का कहना है कि वह ममता के लिए चाय लेकर उसके कमरे की तरफ गया तो दरवाजा भीतर से बंद पाया। उसने ममता को आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं आया। इस पर दरवाजे के ऊपर रोशनदान से उसने भीतर झांका तो होश उड़ गए। ममता बिस्तर पर पड़ी थी और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। राहुल ने तुरंत अपार्टमेंट के गार्ड अनूप शुक्ला को बुलवाया और दरवाजा तोड़कर ममता को निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  राहुल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि ममता मूलरूप से जौनपुर के मछलीशहर की रहने वाली थी और यहां रेलवे में नौकरी करती थी। 2009 में सुल्तानपुर निवासी पवन सिंह से उसकी शादी हुई थी। हालांकि, पति से अनबन के बाद वह अलग हो गई थी और करीब एक साल से दरोगा के साथ ही रह रही थी। उसकी बाईं कनपटी में गोली लगी थी। मौके से .32 बोर का एक अवैध तमंचा व खोखा मिला है।

एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गई हूं। बहुत तकलीफ हुई। मैं आत्महत्या कर रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। फिलहाल पुलिस ने दरोगा राहुल राठौर, नौकर अमृत और नौकरानी प्रतिभा को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें