फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: चेकिंग कर रहे दरोगा को बस ने कुचला, मौत, देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

Sat, 04 May 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
दरोगा राकेश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरोगा को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और  फरार बस की खोजबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब शुक्रवार की रात 12 बजे के आसपास हरचंदपुर कस्बे के चौराहे पर  फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट बनाए गए मंगल सिंह के नेतृव में हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

टीम के दरोगा राकेश सिंह के अलावा अन्य सुरक्षाकर्मी वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े दरोगा राकेश सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। बस रोडवेज की बताई जा रही है। मृतक दरोगा राकेश सिंह  बछरावां थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन


चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी स्क्वायड टीम में लगी थी। दरोगा राकेश सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज के गांव रामपुर के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें