यूपी पुलिस में 317 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिल गया है। इन इंस्पेक्टरों को जोन भी आवंटित कर दिए गए हैं। ये प्रमोशन 2015 नियमावली के तहत किया गया है। डीजीपी जावीद अहमद ने मंगलवार को इनके प्रमोशन के औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
डीजीपी ने सभी प्रमोशन पाने वाले पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपना काम पूरी मेहनत व लगन से करें। दरअसल, पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर का पद प्रमोशन का होता है। इसमें जितने भी पद रिक्त होते हैं उनमें वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है।