फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: जैतपुर थाना परिसर में फंदे से लटकता मिला थाना प्रभारी का शव, हड़कंप मचा

Wed, 26 Feb 2020 09:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बब्बू लाल मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बब्बूलाल मिश्र मंगलवार देर रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकते मिले। आधी रात को जैसे ही यह खबर फैली तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फंदे से झूल रहे थाना प्रभारी को आनन-फानन में नीचे उतारा गया और सीएचसी रफीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में ही अधिकारियों के साथ एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच आईजी अयोध्या जोन ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विस्तृत छानबीन की।

जैतपुर थानाध्यक्ष बब्बूलाल मिश्र के शव के फंदे से लटकते मिलने की जानकारी रात करीब दो बजे हो सकी। दरअसल, एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने जिला मुख्यालय से स्वाट टीम जैतपुर थाने पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहरे पर मौजूद सिपाही से कहा कि थानाध्यक्ष फोन रिसीव नहीं कर रहे। उन्हें जगाओ और बताओ कि स्वाट टीम आई है। दबिश देने चलना है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिपाही एसओ आवास पहुंचा और एसओ के बगल वाले कक्ष में सो रहे निजी फालोवर कन्हैया तिवारी से जगाने के लिए कहा। कन्हैया जब एसओ के कक्ष में पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। थानाध्यक्ष का शरीर बेड शीट के सहारे छत के पंखे से लटक रहा था। वह चीखता हुआ बाहर की तरफ भागा और पुलिसकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इससे पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

स्वाट टीम और थानाध्यक्ष के बीच देर रात तय दबिश देने की बात तय हुई थी

स्वाट टीम के सदस्यों ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने फंदे से लटक रहे थानाध्यक्ष को नीचे उतारा। उन्हें सीएचसी रफीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ जलालपुर आरपी राय, व एसडीएम जलालपुर महेंद्रपाल सिंह थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम ही स्वाट टीम और थानाध्यक्ष के बीच तय हुआ था कि देर रात एक मामले में दबिश देनी है। इसीलिए देर रात स्वाट टीम प्रभारी ने थानाध्यक्ष बब्बू मिश्र को जब फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद ही टीम थाने पहुंची, जहां उनका शव कमरे की छत से लटकता मिला। बताते चलें कि गोंडा के अकोना पूरे खेत के मूल निवासी बब्बू मिश्र को जुलाई 2019 मेें जैतपुर थाने की कमान सौंपी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें