मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्मानित किया। इनमें गोररखपुर से 175, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर के 140-140 और संतकबीरनगर के 45 किसान शामिल हैं। इनमें से सभी जिलों के 10-10 किसानों को मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से किया अनुबंध का आदान-प्रदान
इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तरप्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथारिटी (यूपीडा) करा रहा है। वहीं यूपीडा ने इसको बनाने का जिम्मा एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एप्को इंफ्राटेक के एमडी अमित सिंह और दिलीप बिल्डकॉन के एमडी जयप्रकाश मिश्रा से अनुबंधपत्र का आदान-प्रदान किया।
तहसील, एसएलओ दफ्तर के अफसर-कर्मियों का भी सम्मान
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए समय से कि सानों से यूपीडा के नाम जमीन बैनामा कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसीलदार, लेखपाल, उप निबंधक रजिस्ट्री, चकबंदी लेखपाल और एसएलओ दफ्तर के अफसरों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सदर तहसीलदार डॉ संजीव कुमार दीक्षित, खजनी के तहसीलदार केशव प्रसाद, नायब तहसीलदार सिकरीगंज सुमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर राधेश्याम गुप्ता, एसएलओ दफ्तर के कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार पांडेय समेत 42 लोग शामिल हैं।