फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामगंज में बनेगा उपकेंद्र

Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। 132 केवीए उपकेंद्र की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक ने डीएम को पत्र भेजा। इस पर डीएम के आदेश पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपकेंद्र के लिए ग्राम रामगंज में नौ बीघा जमीन चिह्नित कर राजस्व स्तर से कागजी कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही उपकेंद्र की जमीन पावर ट्रांसमिशन को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ऊंचहार क्षेत्र में अभी 40 किलोमीटर दूर स्थित रग्घूपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऊंचाहार से जुड़े जगतपुर व इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र को अमावां से, जमुनापुर को डलमऊ से बिजली मिल रही है। दूर से बिजली की आपूर्ति होने से आए दिन लाइनों में खराबी व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

इस समस्या से निजात के लिए शासन ने लगभग 50 करोड़ की लागत से 132 केवीए क्षमता का बिजली उपकेंद्र निर्माण की स्वीकृति दी है। उपकेंद्र स्थापना के लिए तहसील प्रशासन की ओर से रामगंज में ग्रामसभा की भूमि चिह्नित की है। जल्द ही इस जमीन को पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के नाम आवंटित किया जाएगा। राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. रूपेश कुमार ने भूमि आवंटन के लिए डीएम को पत्र भेजा है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही उपकेंद्र का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें