कार में खड़ा होकर स्टंट करता युवक व बैरिकेडिंग गिराते कार चालक।
लखनऊ। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में थार सवार स्टंटबाज पुलिस बैरिकेडिंग गिराते नजर आया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो गोमतीनगर विस्तार स्थित जी-20 रोड का बताया जा रहा है।
वीडियो में काम तुम्हारे सारे गुंडों वाले हैं, फिर तुम अपने को सादा सिंपल कहते हो...गाना बज रहा है। इतना ही नहीं एक युवक थार का गेट खोलकर उसमें खड़ा हुआ है। फिर पुलिस बैरिकेडिंग गिराते हुए वह थार से मरीन ड्राइव की ओर चला गया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में जिस डिजाइन की स्ट्रीट लाइट दिख रही हैं वह जी-20 रोड पर नहीं लगी हैं। फिर भी तफ्तीश की जा रही है।
कार में खड़ा होकर स्टंट करता युवक व बैरिकेडिंग गिराते कार चालक।