पीजीआई में नर्सिंग कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के कॉलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के डीन प्रो. शालीन कुमार ने कहा कि रोगियों को स्वस्थ करने में नर्सों की भूमिका अहम है। इसलिए नर्सों को खुद को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अंजू वर्मा के डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई (डीन नर्सिंग संकाय, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ) मौजूद रहे।