फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टंटबाज और वाहन पुलिस के रडार पर

Tue, 17 Feb 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। 10 से 15 गाड़ियों की खिड़कियों में लटक कर हुड़दंग और स्टंटबाजी के वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया है कि हाईवे और आउटर रिंग रोड पर इस प्रकार से अराजकता फैलाने वाले आरोपी और उनके वाहन पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

निजी कॉलेज में फेयरवेल पार्टी मनाने के बाद छात्रों के हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाड़ियों का काफिला लेकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां जिस प्रकार से उड़ाई गईं, वह सबकुछ लोगों के मोबाइल पर देखा जा रहा है। हुड़दंग मचाते हुए इन छात्रों की पहचान वीडियो में वाहनों पर लिखे नंबरों के आधार पर की जा रही है। पुलिस के हाथ कई ऐसे वीडियो लगे हैं, जिसमें लग्जरी गाड़ियों के नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पहचान की जा रही है।

स्टंटबाजी में शामिल कई वाहन किराये पर लिए गए

हुड़दंग में शामिल कई वाहन तो ट्रैवल एजेंसियों से किराये पर लिए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एजेंसियों से थार, स्कॉर्पियो जैसे वाहन किराये पर लेकर रील बनाने के कुछ शौकिया स्टंटबाज ऐसा कर रहे हैं। पिछले दिनों बख्शी का तालाब कस्बे में कार्यालय जा रहे एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह की कार इसी प्रकार एक एजेंसी की किराये पर दी गई थार को पीछा करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि उनकी कई टीमें लगी हुई हैं। काफिले में शामिल वाहनों को ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें