फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैरपुर में सराफ दुकान से अंगूठी लेकर भागा टप्पेबाज

Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर के लोधी मार्केट में सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे टप्पेबाज पूजा ज्वैलर्स से एक अंगूठी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मड़ियांव निवासी आकाश सोनी की पूजा ज्वैलर्स के नाम से रैथा रोड पर लोधी मार्केट में दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग तीन बजे एक दुबला-पतला आदमी उनके पास लेडीज अंगूठी लेने आया था। उन्होंने ट्रे में कई अंगूठियां दिखाईं। इसमें से 5 ग्राम की करीब 70 हजार रुपये कीमत की अंगूठी लेकर आरोपी दुकान के बाहर भागा। उन्होंने उसका पीछा किया तो वह दुकान के पीछे बने मकानों की तरफ होकर पीछे जंगल के रास्ते भाग निकला। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें