फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रों को रिपोर्ट कार्ड देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित किए गए बच्चे। 
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवलिया मोहनलालगंज में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। सत्र 2024-25 के मेधावियों को रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया।

अच्छे नंबरों से पास होने वाले कक्षा सात के छात्र राज गुप्ता, बालेंद्र, आकांक्षा, अंशिका और महिमा को सम्मानित किया गया। कक्षा आठ में अजीत, शिवाकांत व वंशिका को सम्मान मिला। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए लविश मौर्य, शिवाकांत दीक्षित और वंशिका दीक्षित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन प्रांतीय अध्यक्ष विनय सिंह ने बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने का संकल्प दिलाया। उधर, इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेश महासचिव आरके निगम, परिषद के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा, वित्त एवं लेखा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र भूषण पांडे, विनय शाही, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें