फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के 10 डॉक्टर नेत्र सर्जरी में फिसड्डी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत 10 डॉक्टर आंखों की सर्जरी में फिसड्डी निकले हैं। इन डॉक्टरों ने सर्जरी के लक्ष्य को पूरा नहीं किया। अहम बात यह है कि साल भर में ये सौ का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन

शहर के सरकारी अस्पतालों में नेत्र रोग विभाग में 31 डॉक्टर तैनात हैं। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, रामसागर मिश्रा, ठाकुरगंज, बीआरडी महानगर, आलमबाग चंदनगर के 50 बेड हॉस्पिटल, मोहनलालगंज सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में नेत्र सर्जन तैनात हैं। इसमें हर डॉक्टर को 700 ऑपरेशन का लक्ष्य दिया गया है, मगर 10 डॉक्टर इसे प्राप्त नहीं कर सके। इसमें पांच डॉक्टर रिटायरमेंट बाद पुनर्नियुक्ति पर तैनात थे। पुनर्नियुक्ति का समय पूरा होने बाद उनकी सेवाएं भी खत्म हो गई हैं। बाकी बचे पांच डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसमें कई डॉक्टर संविदा पर भी कार्यरत हैं।
जिन डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है, उनमें बलरामपुर के डॉ. संजय कुमार, सिविल के डॉ. डीके, डॉ. पूजा, मोहनलालगंज सीएचसी के डॉ. अशोक कुमार, बीआरडी महानगर के डॉ. अजीत चंद्रा शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों को सर्जरी ग्राफ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग लक्ष्य पूरा न करने पर उनका अनुबंध भी समाप्त करने की संस्तुति करेगा।
विज्ञापन

दो माह से मेडिकल अवकाश पर रहा था। इसलिए लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका। नोटिस का जवाब विभाग को भेज दिया गया है। लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर लिया जाएगा।
डॉ. डीके , नेत्र सर्जन सिविल अस्पताल
गर्मी शुरू होने से कम मरीज ऑपरेशन के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, मरीज सीएचसी के बजाय बड़े अस्पताल में ऑपरेशन के लिए जाते हैं। इस कारण लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, मोहनलालगंज सीएचसी, नेत्र सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें