फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Mon, 05 Oct 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नेत्र ​शिविर में जांच कराते छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के निर्देशन में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नियमित नेत्र जांच, आंखों की देखभाल और मोबाइल व डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. उदय सिंह, वार्डन डॉ. कौशल कुमार शाह, डॉ. राजमीत सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. पीयूष त्रिवेदी, डॉ. राज कुमार, डॉ. प्रशान्त कुमार वरुण, डॉ. कृष्ण मुकुंद व मोहित वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें