फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने रविवार को शहीद पथ के पास से दो असलहा तस्करों अमरजीत और नौशाद को गिरफ्तार किया। उनके पास से नाइन एमएम की दो पिस्टल, .32 बोर की दो पिस्टल और एक तमंचा मिला। अमरजीत पर सुल्तानपुर और अयोध्या में 17 एफआईआर दर्ज हैं। एसटीएफ के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से असलहा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की अहिमामऊ चौकी इंचार्ज के साथ टीम ने उन्हें दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि सुल्तानपुर निवासी अमरजीत असलहा तस्करी का गैंग चलाता है और लखनऊ में रहता है। यह गिरोह बिहार और मध्य प्रदेश से 30-40 हजार रुपये में असलहे खरीदता है और इन्हें यूपी के विभिन्न जिलों में 80 हजार से 1 लाख रुपये में बेचा जाता है। दोनों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें