फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेस में खराब खाने पर फिर भड़के छात्र

विज्ञापन
मेस में खराब खाने पर फिर भड़के छात्र
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास में मेस के खराब भोजन, पेयजल की गुणवत्ता और साफ-सफाई की समस्या पर शुक्रवार शाम को छात्रों ने विवि के गेट नंबर तीन पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने मेस के भोजन की गुणवत्ता सुधारने, पानी की जांच कराने और छात्रावास में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मालूम हो कि गत 24 सितंबर को अमर उजाला डिजिटल पर खबर प्रकाशित होने के बाद तुरंत बाद कुलपति ने हॉस्टल का दौरा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार को छात्रों ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि नए मेस टेंडर के बाद से भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। छात्र शुभम मिश्रा ने कहा कि छात्रों को खराब गुणवत्ता का खाना मिल रहा है, जिसकी उचित जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। संकेत ने कहा कि छात्रावास के पानी का टीडीएस कई बार 500-600 से अधिक होने की बात सामने आई है। छात्रों ने पानी की तत्काल जांच कराने की मांग की। उत्कर्ष सिंह, अमन यादव और अर्जुन सिंह ने भी भोजन, पानी और साफ-सफाई की समस्याएं उठाईं।

सूचना पर चीफ प्रोवोस्ट आशीष वशिष्ठ, हबीबुल्लाह छात्रावास के प्रोवोस्ट राहुल पांडेय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर अनिता कनौजिया समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें