प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को केंद्रीय विद्यालय डीरेका के पुरातन छात्र आगे बढ़ाएंगे। पुरा छात्रों की पहल रंग लाई तो केवी के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद भटकना नहीं पड़ेगा।
पुरा छात्र काशी में उद्योग-धंधे स्थापित कर उन्हें रोजगार मुहैया कराएंगे। दो दिवसीय पुरा छात्र समागम में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। देश-विदेश से आए पुरा छात्र रविवार को समागम संपन्न होने के बाद विदा हो गए।
डीरेका परिसर स्थित बारात घर में केवी डीरेका के दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन में जुटे पूर्व छात्र-छात्राओं ने ‘मेक इन इंडिया’ के जरिये विद्यालय के छात्रों की भावी पीढ़ी के सपनों को उड़ान देने का खाका खींचा।
पूर्व छात्र सुजीत मुखर्जी ने बताया कि पढ़ाई के बाद यहां के विद्यार्थियों को नौकरी के लिए भटकना न पड़े, इसलिए काशी में उद्योग-धंधे लगाने की योजना बनाई गई है।