फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.95 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान दो अक्तूबर तक, निर्देश जारी

Thu, 27 Sep 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार दो अक्तूबर तक 4.95 लाख विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई की राशि भेज देगी। इसके लिए एनआईसी और समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुटा है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिन्युवल श्रेणी के छात्रों को दो अक्तूबर तक भुगतान के आदेश दिए हैं। फ्रेश श्रेणी के छात्रों को 26 जनवरी तक भुगतान कर दिया जाएगा। चालू वित्त वर्ष में करीब 66 लाख विद्यार्थियों ने योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें सामान्य, अनुसूचित जाति व जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं।

अभी तक कक्षा-11 और 12 के 2.34 लाख विद्यार्थी रिन्युवल श्रेणी में आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1.45 लाख विद्यार्थियों का डाटा एकदम ठीक पाया गया है। शेष विद्यार्थियों के डाटा की जांच चल रही है। इसी तरह कक्षा-12 से ऊपर के रिन्युवल श्रेणी के 90 हजार विद्यार्थियों में से 50 हजार के खातों में राशि भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरहाल में भुगतान करने के दिए गए निर्देश

कक्षा-9 व 10 में 16.90 लाख विद्यार्थियों के डाटा की अभी तक जांच हो चुकी है। इसमें से तीन लाख विद्यार्थियों को भुगतान का फैसला किया गया है। इस तरह गांधी जयंती के अवसर पर कुल 4.95 लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।

प्रमुख सचिव, समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हर हाल में दो अक्तूबर तक छात्रों को भुगतान करने के निर्देश संबंधित निदेशालयों को दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें