फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ प्रवेश परीक्षा वाले छात्र भी लॉक कर सकेंगे सीटें

Tue, 10 Nov 2020 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिला लेने वाले छात्रों के साथ प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित वे छात्र जिनका दाखिला अभी तक नहीं हो पाया है भी कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in  पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट पर सीधे दाखिला लेने वाले और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग काउंसलिंग की लिंक दी गई है।
विज्ञापन


परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि सातवें चरण की काउंसलिंग चल रही है। बिना प्रवेश परीक्षा वाले छात्र 12 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते है। वहीं 13 से 15 नवंबर तक विकल्प भरे जाएंगे। 16 नवंबर को काउंसलिंग परिणाम जारी होंगे। जिसके बाद बाद 18 नवंबर तक छात्रों को आवंटित संस्था में जाकर डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा। अपने लॉगिन के माध्यम से 19 नवंबर दोपहर दो बजे तक फीस जमा करानी होगी।

उन्होंने बताया कि जो छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं  वे भी सातवें चरण में अपना विकल्प 13 से 15 नवंबर तक भर सकते है। 16 को काउंसलिंग का परिणाम घोषित होगा और 18 तक आवंटित संस्था में जाकर अपना डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा, साथ ही 19 नवंबर तक दोपहर दो बजे तक अपना निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों को निजी व अनुदानित और प्रवेश परीक्षा के माध्यम के छात्रों को राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। छठे चरण की काउंसलिंग खत्म होने के बाद 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष अभी तक 1.52 लाख सीटें खाली हैं। जबकि 86580 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। राजकीय पॉलीटेकनिक संस्थानों में करीब 5400 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें