उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शु
लखनऊ। संस्कृत के श्लोक, गीत और भाषण के जरिये प्रदेशभर के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है।
कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर गीत, सामान्य ज्ञान, श्लोकान्त्याक्षरी, कंठस्थ पाठ और संस्कृत भाषण प्रतियोगिताएं हो रही हैं। बाल और युवा वर्ग के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं हैं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में लखनऊ से डॉ. धनींद्र झा, गोरखपुर से डॉ. प्राग्डे़श, प्रयागराज से डॉ. मनोज कुमार, लखनऊ से डॉ. सरिता और फर्रुखाबाद से डॉ. दिव्या शुक्ला अतिथि वक्ता और निर्णायक के रूप में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शु
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शु