फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रवृत्ति के लिए दूसरे दिन भी बीबीएयू में डटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से छात्रवृत्ति के लिए भेजा गया डाटा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। इससे आवेदन करने वाले छात्र डरे हुए हैं कि उनकी छात्रवृत्ति रुक गई तो पढ़ाई का क्या होगा। परेशान छात्र दूसरे दिन भी देर शाम बीबीएयू के छात्रवृत्ति सेल में डटे रहे। इसमें ओबीसी छात्रों को दूसरे दिन बुलाया गया है, जबकि काफी संख्या में एससी एसटी छात्रों का समाधान किया गया। वहीं, कुछ छात्रों का आरोप है कि विवि का परीक्षा परिणाम न मैच होने से छात्रवृत्ति फॉर्म में सस्पेक्ट डाटा दिखाया जा रहा है। अब ये सही नहीं हो पा रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा। जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ तकनीकी कारणों से विश्वविद्यालय का डाटा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा था। विश्वविद्यालय ने पुनः डाटा अपलोड करवा दिया है। समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पुष्टि भी कर ली गई है।
विज्ञापन


- रचना गंगवार, प्रवक्ता बीबीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें