फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटियों ने जगाई राष्ट्रीयता की अलख, प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बुधवार को गोसाईगंज के लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन परिषद लखनऊ और थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आजादी का अमृत काल एक भारत श्रेष्ठ भारत और महाकुंभ-2025 के अंतर्गत किया गया। इस दौरान बेटियों ने राष्ट्रीयता की अलख जगाई।
विज्ञापन

शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। छात्राओं ने विद्यालय में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकाली तो पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में विधि गुप्ता प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व दीपिका मौर्य तृतीय रहीं। निबंध में कामिनी, पलक और साक्षी सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में शालिनी, आरती रावत और ज्योति यादव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला I

सांस्कृतिक मंच पर गूंजे देशभक्ति के गीत
सांस्कृतिक मंच पर गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। लवप्रीत कौर ने हर करम अपना करेंगे.. सुनाकर तालियां बटोरीं। बहराइच की विभा मैती और नलिनी त्रिपाठी ने राम भजन सुनाए। कुंदर सिंह व श्वेता शुक्ला ने ऐ मेरे वतन के... दिल दिया है... और राम आए हैं... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। गायक रामगुलाम ने छोड़ो कल की बातें... और डाकिया डाक लाया... गीत सुनाए। नीशू त्यागी के संयोजन में गंगा अवतरण और रामायण नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। आयोजक दबीर सिद्दीकी ने बताया कि विजय लक्ष्मी गुप्ता के संयोजन में देशभक्ति पर आधारित आजादी के दीवाने नाटक का मंचन तमाल बोस के लेखन और निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन परिषद से रुचि मिश्रा, दुर्गेश पाठक, कविता पाठक, श्याममूर्ति गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, निखिल मिश्रा, शैलेश वर्मा, नीरज सिंह रघुवंशी और कोषाध्यक्ष राज बहादुर राय, 20 गर्ल्स यूपी एन सी सी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें