सड़क पर वाटर कूलर रखकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : amar ujala
पीने का पानी न मिलने से परेशान बीबीएयू के छात्रों ने मंगलवार को सभी खराब वाटर कूलर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
छात्रों का कहना है कि पानी की समस्या कई दिनों से चल रही थी जिसे लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के चौराहे पर सभी खराब वाटर कूलर निकाल कर रख दिए।
इस दौरान छात्रों से शिक्षकों की नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी पर बीबीएयू कुलपति छात्रों से बात करने पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की।