फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के छात्र भी कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई, व्हॉट्सएप के जरिए दिया जा रहा होम वर्क

Fri, 10 Apr 2020 05:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते परिषदीय स्कूलों में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई है। कुछ स्कूलों के शिक्षकों ने व्हॉट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसपर बच्चों के अभिभावक हैं। उसके जरिये बच्चों को असाइनमेंट दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बीकेटी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयला के शिक्षक सुरेश जायसवाल, रत्ना चौरसिया, कमलेश कुमारी और नीलम मिश्रा गणित, हिंदी, विज्ञान विषयों की पाठ्यसामग्री भेज रहे हैं। अंग्रेजी सीखो कार्यक्रम का ऑडियो क्लिप भी भेजकर सुनाया जाता है।

यहां करीब 65 बच्चे ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। वहीं काकोरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरोसा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर कक्षा 6,7 व 8 तक के छात्रों होम वर्क दिया जा रहा है। बच्चों को आओ अंग्रेजी कार्यक्रम का ऑडियो क्लिप भी सुनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में भी चलाई जा रहीं ऑनलाइन कक्षाएं

चिनहट के प्राथमिक विद्यालय गड़ेरियनपुरवा में शिक्षिका लल्ली सिंह, स्मिता मिश्र, ज्योति व्हॉट्सएप पर कंटेंट दे रही हैं। इसके अलावा चिनहट के अनौराक्ला, लोनापुर, ककोली, मिर्जापुर, पश्चिम गांव, मल्हौर, धतिनगरा में भी ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

मोहनलालगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा की शिक्षिका हेमलता त्रिपाठी, रुचि श्रीवास्तव और प्राथमिक विद्यालय धनुआसांड में विमलेश मौखरी, जया बिष्ट और दिनेश सिंह ने भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें