फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई : लखनऊ के मेधावियों ने फहराया परचम

Tue, 04 Jun 2019 01:11 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कॉलेजों में संचालित इंजीनियरिंग, प्रबंधन व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित उप्र राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) 2019 में राजधानी के मेधावियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। एकेटीयू के मुख्य पाठ्यक्रम बीटेक की राज्य स्तर की टॉप टेन में तेजस वैश्य ने नौवीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा शीर्ष 100 में राजधानी के 11 मेधावियों ने अपनी जगह पक्की की है। इन सभी ने एकेटीयू के घटक कॉलेज आईईटी में दाखिले की सीट पक्की कर ली है।
विज्ञापन


टॉप 100 में तेजस के अलावा अर्थ राज, प्रत्युष सैनी, सौरभ गुप्ता, प्रखर सिंह, निखिल मिश्रा, अदीति गुप्ता, ज्योत्सना श्रीवास्तव, अक्षत, शिखर सोनी और रजत शामिल हैं। बीटेक की मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी अभ्यर्थियों में एक बात समान है कि उन्होंने एकेटीयू के कॉलेजों को प्राथमिकता में दूसरे नंबर पर रखा है। सभी ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी है और आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।

छात्राओं की टॉप टेन में दो राजधानी की
एकेटीयू ने बीटेक के अंतर्गत छात्राओं की भी टॉप टेन मेरिट सूची जारी की है। इसमें राजधानी की दो छात्राएं शामिल हैं। इस मेरिट लिस्ट में आदिति गुप्ता चौथे और ज्योत्सना श्रीवास्तव पांचवीं रैंक पर काबिज हैं। एकेटीयू ने बीआर्क और बीफार्मा की भी प्रदेश भर की टॉप टेन मेरिट सूची जारी की है। इसमें राजधानी का कोई भी छात्र अपनी जगह पक्की नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें