फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ... के नारे के साथ छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
लविवि में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आह्वान पर रविवार को राजधानी में ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ छात्र हुंकार रैली निकाली गई। लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज स्थित गांधी चौक तक निकली रैली में एबीवीपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। संगठन ने बांग्लादेश और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का रास्ता केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, अराजकता या भीड़ का दबाव नहीं।
विज्ञापन

रैली में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा, काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह, गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री मंगल गुप्ता और कानपुर प्रांत के प्रांत मंत्री दिनेश यादव, अभिनव मिश्र, आर्यन कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें हैं तो उन्हें प्रमाणों के साथ सांविधानिक और कानूनी मंचों पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में लाने के प्रयासों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की अपील

एबीवीपी के अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि भारतीय युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ा है। युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान सकारात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए।

Next
AU ऐप में पढ़ें