फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पढ़ें टीईटी से जुड़ी एक जरूरी खबर

Fri, 10 Jan 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का डुप्लीकेट प्रमाण पत्र अब पास होने वालों को दो माह के अंदर डाक से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पहले इसे स्वयं अभ्यर्थी ले सकता था और उसके न आने पर डाक से 20 दिन के अंदर भेजने की व्यवस्था थी।

इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। पहले डुप्लीकेट प्रमाण पत्र देने की अवधि निर्धारित नहीं थी।
उत्तर प्रदेश में टीईटी कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को दी गई है। पिछले वर्ष 17 अप्रैल को टीईटी कराने और डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी करने की जो व्यवस्था बनाई गई थी, उससे विभागीय अधिकारियों को दिक्कतें हो रही थीं।

इस नाते इसमें संशोधन करते हुए सभी स्थितियां स्पष्ट कर दी गई हैं। प्रमाण पत्र खोने, पिता या स्वयं के नाम में गड़बड़ी होने पर डुप्लीकेट टीईटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 300 रुपये परीक्षा संस्था के नाम जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ हाईस्कूल, स्नातक अंतिम वर्ष, आरक्षित वर्ग में होने पर जाति प्रमाण पत्र, नि:शक्त होने का प्रमाण पत्र और टीईटी प्रमाण पत्र खोने की सूचना अखबार में प्रकाशित कराते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

इसमें यह भी साफ कर दिया गया है कि यह संशोधन तीन साल के अंदर आवेदन करने वाले का ही किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें