फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

Wed, 05 Nov 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
लखनऊ। नमोस्तुते मां गोमती संस्था की ओर से चल रहे तीन दिवसीय देव दीपावली उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मनकामेश्वर उपवन घाट परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मकता और सांस्कृतिक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे रंगों से सजी विद्यार्थियों की आकर्षक रंगोलियां घाट परिसर को भव्य और मनमोहक बना रही थीं। प्रत्येक रंगोली में स्वच्छता, धार्मिक आस्था, नदी संरक्षण और एकता का संदेश झलकता नजर आया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक दीप प्रकाश ने किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन सृजनात्मकता, रंग संयोजन एवं विषय प्रस्तुति के आधार पर किया। इस दौरान रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज, करामात इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें