फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः शिक्षक के निलंबन के विरोध में छात्रों व अभिभावकों का प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

Wed, 23 Oct 2019 02:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
इसी स्कूल के टीचर को किया निलंबित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के प्राथमिक विद्यालय सरसठ बेटौरा में तैनात शिक्षक अवधेश कुमार झा को बीएसए ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में रविवार को छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने शिक्षक के निलंबन को गलत ठहराते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बीएसए ने ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरसठ बेटौरा में सहायक अध्यापक अवधेश कुमार झा की तैनाती थी। शुक्रवार को शिक्षण कार्य में लापरवाही के बाद सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। जिससे छात्रों व अभिभावकों में आक्रोश है।

छात्रों व अभिभावकों ने रविवार को स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। अभिभावक जमाल अहमद, सूबेदार यादव, तिलकराम आदि ने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वह समय से विद्यालय पहुंचने के साथ ही अन्य कार्यों को भी ठीक तरीके से करते हैं।
विज्ञापन


वहीं छात्र अमित, ललित, सुमित, शिवानी, राहुल, सुशील आदि ने भी निलंबन वापस न होने पर स्कूल नहीं आने की चेतावनी दी है। इस बारे में बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें