फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में बैठकर परीक्षा देने वालों का क्या हुआ हश्र?

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर, सीतापुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़ और बलिया जेलों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा। इलाहाबाद नैनी सेंट्रल जेल से दो बंदी परीक्षा में शामिल हुए और दोनों फेल हो गए जबकि सर्वाधिक २३ बंदियों ने बरेली जेल में हाईस्कूल की परीक्षा दी और इनमें से २० बंदी (८६.९ फीसदी ) सफल रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रदेश के ३५ जेलों से कुल १२७ बंदियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से १११ बंदी परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से ६४ बंदी (५७.६६ फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किए गए।

इलाहाबाद के अलावा फिरोजाबाद जेल में हाईस्कूल के लिए पांच बंदियों, मैनपुरी में एक, बिजनौर में दो, हरदोई में तीन, कानपुर नगर में चार, हमीरपुर में दो, फैजाबाद में एक, मऊ में तीन और वाराणसी जेल में एक बंदी ने परीक्षा दी और सभी फेल हो गए। वहीं, परीक्षा में शामिल गजियाबाद जेल के दस कैदियों में नौ, मेरठ के सात में सात, मुजफरनगर के ११ में सात, सहारनपुर के एक में एक, शाहजहांपुर के चार में एक, सीतापुर के दो में दो, लखनऊ के ११ में एक, सुल्तानपुर के दो में एक, बस्ती के दो में दो छात्र पास हुए।
विज्ञापन


इसी तरह देवरिया के दो में दो, आजमगढ़ के एक में एक, बलिया के एक में एक और फर्रुखाबाद के १० कैदियों में नौ सफल हुए। आगरा, खीरी, जालौन, ललितपुर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर एवं कुशीनगर जेल से किसी भी बंदी ने परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया जबकि उन्नाव जेल से एक, संतकबीर नगर से एक, गोरखपुर से दो, जौनपुर से दो एवं गाजीपुर जेल से एक बंदी ने पंजीकरण कराया लेकिन परीक्षा में नहीं शामिल हुए।
विज्ञापन

हाईस्कूल से बेहतर रहा इंटर का परिणाम

जेलों में हाईस्कूल के मुकाबले इंटरमीडिएट का परिणाम बेहतर रहा। हाईस्कूल में जहां सात जेलों का परिणाम सौ फीसदी रहा, वहीं इंटरमीडिएट में १७ जेलों से परीक्षा में शामिल हुए सभी बंदी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें इलाहाबाद स्थित नैनी सेंट्रल जेल भी शामिल है। इंटमीडिएट की परीक्षा के लिए ३५ जेलों से १४६ बंदियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से ११५ बंदी परीक्षा में शामिल हुए और ७५ बंदी (६५.२२ फीसदी) सफल रहे। सर्वाधिक १९ बंदी बरेली जेल से परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से १८ बंदियों (९४.७४ फीसदी) ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

फिरोजाबाद जेल से दो बंदी, मैनपुरी से दो, गाजियाबाद से आठ, मुजफरगर से छह, बिजनौर से दो, शाहजहांपुर से तीन, खीरी से एक, कानपुर नगर से एक, फर्रुखाबाद से चार, जालौन से एक, ललितपुर से एक, इलाहाबाद से एक, अंबेडकरनगर से एक, गोरखपुर से दो, जौनपुर से एक, गाजीपुर एवं वाराणसी जेल से दो-दो बंदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने सफलता प्राप्त की।

इसके अलावा परीक्षा में शामिल मेरठ जेल के आठ बंदियों में सात, उन्नाव के दो में एक, संतकबीर नगर के चार में तीन, आजमगढ़ के दो में एक, मऊ के दो में एक और बलिया के पांच में चार बंदी उत्तीर्ण हुए। वहीं सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं फैजाबाद जेल से परीक्षा में शामिल सभी बंदी फेल हो गए। परीक्षा में सीतापुर जेल से तीन, हरदोई से १४, लखनऊ से १४ और सुल्तानपुर एवं फैजाबाद से एक-एक बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे।

सहारनपुर और देवरिया से किसी भी बंदी ने परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया था जबकि आगरा जेल से आठ, हमीरपुर से दो, फतेहपुर से एक एवं कुशीनगर से एक बंदी ने पंजीकरण कराया लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें