फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़, कार सवार आरोपी ने पीछा कर तीन बार रोका

Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, कार सवार आरोपी ने पीछा कर तीन बार रोका
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूल से पैदल घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा से कार सवार युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। पीड़िता ने हरकत को नजरअंदाज किया तो आरोपी ने पीछाकर उसे तीन बार रोका और अश्लीलता करने लगा। छात्रा के माता-पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। गाड़ी नंबर की मदद से पुलिस ने आरोपी राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया। घटना इंदिरानगर इलाके की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर छात्रा स्कूल से लौट रही थी। चौराहे से कार सवार युवक उसके पीछे लग गया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के नजरअंदाज करने पर आरोपी ने उसे रोक लिया और अश्लीलता करने लगा। वह जान बचाकर भागी तो आरोपी ने कार से पीछा किया और दो बार रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।
डरी-सहमी छात्रा ने घर पर फोन कर दिया। खबर पाकर मां व पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया। छात्रा के पिता ने कार नंबर के आधार पर इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

गाड़ी नंबर से आया पकड़ में

वाहन नंबर की मदद से पुलिस ने चिनहट के हरदासीखेड़ा निवासी राहुल तिवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें