फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र को जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा, आरोपी शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जॉपलिंग रोड स्थित दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट के शिक्षक नवनीत पर सातवीं के छात्र को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इससे 12 साल के बच्चे के कान का पर्दा फट गया। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। उधर, स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मार्ग निवासी छात्र के पिता का कहना है कि घटना सोमवार दोपहर ढाई बजे की है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां एक्सरे कराया गया। आरोपी शिक्षक पीड़ित बच्चे को पढ़ाता भी नहीं है। मामले की शिकायत करने पर नवनीत ने कहा कि बच्चा शोर कर रहा था।
एफआईआर के मुताबिक पूर्व में क्लास टीचर ने भी छात्र के सिर पर पीछे से जोर से मार दिया था। इस कारण बच्चे का न्यूरालॉजी के डॉक्टर से इलाज कराना पड़ गया था। आरोप है कि मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की गई, लेकिन शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एक बार फिर बच्चे को पीटा गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि शिक्षक की यह करतूत क्षमा योग्य नहीं है। छात्र के पिता ने इलाज से संबंधित दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि छानबीन की जा रही है। छात्र और उसके पिता के बयान दर्ज किए जाएंगे। स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।



वर्जन
मैं कुछ दिनों से बाहर था। आज जब लखनऊ पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी मिली है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बच्चे को हुए नुकसान की भी शिक्षक से भरपाई कराई जाएगी। किसी भी शिक्षक को किसी भी बच्चे पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. जावेद आलम, चेयरमैन, दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें