फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेसमेंट में भरे बारिश के पानी में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिंगवा में बांके नगर चौराहा के पास मकान के बेसमेंट में भरे बारिश के पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम नंदिनी की मौत हो गई। मंगलवार को खेलते समय बच्ची बेसमेंट में चली गई और डूब गई। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद उसका शव बेसमेंट के पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राधेश्याम मौर्या ने बताया कि सीतापुर के बिसवां स्थित मानपुर हजियापुर निवासी देवभान यादव बांकेनगर चौराहे के पास महिंगवा निवासी राधेश्याम पांडेय के मकान में किराये पर रहते हैं। दो मंजिला मकान में नीचे दुकानें और फिर बेसमेंट बना है। इसमें करीब दो फीट तक बारिश का पानी भरा है। मंगलवार सुबह 10 बजे बच्ची खेलते वक्त बेसमेंट के पानी में डूब गई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव सीतापुर लेकर चले गए। पुलिस का कहना है कि घरवालों से संपर्क किया गया है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें