फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
आदित्य कुमार र्मार्या
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज में पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णानगर के दामोदर नगर निवासी आदित्य कुमार मौर्या (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर केजीएमयू रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से आदित्य का सिर फट गया था। उनके पिता अर्पित कुमार मौर्या ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अर्पित के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के आसपास आदित्य ऐशबाग की ओर से बाइक से राजेंद्रनगर नाका ओवरब्रिज से महाराणा प्रताप चौराहे की ओर आ रहा था। इसी दौरान चौराहे की ओर से जा रहे कार चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आदित्य की बाइक में टक्कर मार दी। उसका दाहिना पैर व हाथ टूट गया और सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि आदित्य हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।



बाराबंकी निवासी चला रहा था कार

अर्पित के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि कार बाराबंकी निवासी उदय प्रताप दीक्षित चला रहा था। उसने एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी थी, जो घायल हो गया था। एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




रफ्तार पर नहीं रख सका काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रफ्तार बहुत तेज होने से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। बीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य डीएवी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। पिता ऑटो चालक व मां अन्नू मौर्य गृहिणी हैं। आदित्य की बहन सृष्टि कक्षा छह में पढ़ती है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें