फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जंतर-मंतर के आंदोलन के समर्थन में उतरे लखनऊ विवि के छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में लखनऊ विवि के छात्रों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। परिवर्तन चौक से विधानसभा और हजरतगंज की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को ईको गार्डन स्थित धरना स्थल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन


बापसा के संस्थापक छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि वोट देने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का समान अधिकार है। लोकतंत्र में अमीर-गरीब, जाति, धर्म और सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी के मताधिकार का महत्व कम या अधिक नहीं हो सकता। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव 'बाबू' ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। जनता की आवाज और उसके मताधिकार से जुड़े सवालों पर चुप रहना उचित नहीं है।

छात्र नेता अमितेश पाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करना छात्रों की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। छात्रनेत्री लावण्या रावत ने शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े सवाल उठाए। वहीं, छात्र नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताना और शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में मानव रावत, अभिषेक श्रीवास्तव 'बाबू', अमितेश पाल, अश्विनी कुमार, आर्यन रावत, आर्यन कुमार, मोहित कुमार, अंकित, लावण्या रावत, शुभम भारती, चंदन, शैलेश, समीर रावत, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार और नेहा कामले सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में लखनऊ विवि के छात्रों ने किया प्रदर्शन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें