फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निकली तिरंगा यात्रा, चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग

Fri, 02 Feb 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते छात्र संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

केजीएमयू में शुक्रवार को एक छात्र संगठन ने तिरंगा यात्रा निकालकर चंदन को शहीद का दर्जा और उसके हत्यारे को फांसी की मांग की। कासगंज हिंसा की निंदा करते हुए छात्र संगठन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कासगंज में एक युवा की सिर्फ इस‌लिए हत्या कर देना क्योंकि वह तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार कर रहा था, घोर निंदनीय काम है। छात्र संगठन ने चंदन के परिवार को हर संभव आर्थिक मदद देने की भी मांग की।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद से कासगंज में दो पक्षों के बीच जमकर हिंसा शुरू हो गई थी। हालात को काबू करने में प्रशासन को करीब एक हफ्ते का वक्त लगा। राज्यपाल ने भी घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें