लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र के खदरा में रविवार को कक्षा छह की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, हसनगंज के खदरा में रहने वाली गीता देवी का पति राम सागर निषाद कई साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। वह बेटी शिवांशी (14) व बेटे अंकित के साथ रहकर दूसरे के घरों में काम करती है।
शनिवार रात गीता ने बेटी शिवांशी से कूलर में पानी भरने कोे कहा। इस बात पर कहासुनी होने पर गीता ने गुस्से में आकर शिवांशी को दो थप्पड़ मार दिए। रविवार सुबह जब गीता काम पर गई थी। तभी शिवांशी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)