फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेता की दबंगई, एग्जाम के बीच से कॉपी लेकर गायब

Thu, 09 Apr 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि की मुख्य परीक्षा के दौरान साकेत महाविद्यालय का छात्रसंघ महामंत्री देवव्रत पांडेय नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


वह गुरुवार को एलएलबी का एग्जाम देते वक्त कापी-पेपर लेकर पौने दो घंटे तक गायब रहा। इसकी सूचना प्राचार्य ने अयोध्या कोतवाल को लिखित रूप से दी।

इसके बाद जैसे ही परीक्षा समाप्ति के समय महामंत्री देवव्रत अपनी सीट पर पहुंचा, उसे पुलिस ने पकड़ लिया, साथ ही कापी-पेपर भी कब्जे में ले लिया गया है।

महामंत्री के खिलाफ कार्रवाई से छात्रों में हलचल है। प्राचार्य एसएन दुबे ने बताया कि साकेत पीजी कालेज छात्रसंघ महामंत्री देवव्रत पांडेय गुरुवार को एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के सेकेंड पेपर की परीक्षा कक्ष संख्या 21 में दे रहा था।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने किया रेस्टीकेट

प्रिंसिपल ने बताया, मैने जांच की, तो देवव्रत पांडेय अपनी सीट से गायब मिला। सीट वेरिफिकेशन कराया गया, तो पता चला कि वह प्रजेंट है, और कापी-पेपर भी लिए हुए हैं।

पौने दो घंटे सीट से गायब रहने की सूचना कोतवाल अयोध्या को लिखित दी, साथ ही छात्र को रेस्टीकेट कर दिया है। छात्र के आते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मौके पर पहुंचे कुलपति प्रो.जीसीआर जायसवाल ने कहा कि मुझे खबर मिली कि कोई छात्रनेता अपनी सीट से गायब है, वह कापी-पेपर साथ ले गया।

मैं आया तो छात्र देवव्रत सीट पर आ गया था। लेकिन उसके पहले ही प्राचार्य ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को देते हुए रेस्टिकेट कर दिया है। प्राचार्य बधाई के पात्र हैं, विवि को उनकी नकल रोकने की कार्रवाई पर गर्व है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें