फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र को घर से अगवाकर पीटा, पैर टूटा, सिर फटा

Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र को घर से अगवाकर पीटा, पैर टूटा, सिर फटा
विज्ञापन
मोहनलालगंज। किशोरी से फोन पर बातचीत करने पर खुजौली गांव के रहने वाले इंटर के छात्र मिथुन को किशोरी के भाई व उसके साथियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटा और बाइक से अगवा कर ले गए। छात्र को प्लाॅटिंग पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जांच में घटनास्थल मोहनलालगंज का मिला तो बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज पुलिस ने केस को मोहनलालगंज थाने ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन


मिथुन के पिता किसान रामफेर के मुताबिक बेटा इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र है। उसकी गोसाईंगंज की एक किशोरी से दोस्ती है। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती है। आरोप है कि किशोरी के भाई गगन को इसका पता चला तो 28 अप्रैल को उसने बेटे को अगवा कर लिया और प्लॉट पर ले जाकर पीटा। उसे मरा समझकर भाग निकले। परिजन ने मिथुन को अस्पताल में भर्ती कराया है। रामफेर ने बताया कि बेटा का बांया पैर टूट गया, सिर फट गया, हथेली और पेट में चोट लगी है। मामले में आरोपी गगन, उसके साथी विशाल, मुकेश, करन, अर्जुन और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें