फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल के बाहर छात्र को अगवा करने की कोशिश

Fri, 09 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूल के बाहर छात्र को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में बुधवार दोपहर स्कूल के बाहर इंटर के छात्र यासिर को उसके कुछ सहपाठियों ने कार से अगवा करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर छात्र को बेरहमी से पीट दिया। छात्र के एक पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


छात्र के पिता अतीक उर रहमान ने बेटे के तीन सहपाठियों और कुछ अज्ञात के खिलाफ पीजीआई थाने में बुधवार को केस दर्ज कराया है। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

तेलीबाग के रमजान नगर निवासी अतीक उर रहमान का बेटा सैय्यद यासिर रहमान मिलेनियम स्कूल में पढ़ता है। दोपहर 1:45 बजे छुट्टी होने पर यासिर स्कूल से निकला। तभी कुछ सहपाठियों ने उसे जबरन कार से अगवा करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा। यासिर गिड़गिड़ाता रहा और आरोपी उसे घसीटकर पीटते रहे। शोर सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


दो दिन पहले कक्षा में हुआ था झगड़ा
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि यासिर का नामजद एक आरोपी छात्र से दो दिन पहले ही कक्षा में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी छात्र ने साथियों संग मिलकर यासिर के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें