फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा ने इंदिरा नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुसाइड नोट लिखकर हॉस्टल से निकली बीटेक की छात्रा ने सोमवार देर रात इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाया। तब तक पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। छात्रा को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि जौनपुर के चंदवन बीबीपुर निवासी छात्रा बीबीडी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। वह यूनिवर्सिटी के पास निजी गर्ल्स हॉस्टल में छोटी बहन के साथ रहती हैं। प्रेम-प्रसंग की वजह से छात्रा तनाव में थी।

सोमवार रात करीब 12.30 बजे उसने सुसाइड नोट लिखकर हॉस्टल में छोड़ा और इंदिरा नहर की ओर निकल गई। उसकी बहन ने सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले हॉस्टल पहुंची और फिर छात्रा के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करते हुए इंदिरा नहर के पास गई। यहां देखा कि गोताखोर छात्रा को बाहर निकाल रहे हैं। पुलिस छात्रा को सीएचसी मल्हौर लेकर पहुंची, जहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया गया। खबर पाकर छात्रा की बहन व कुछ पहचानवाले भी पहुंच गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें