फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंदरों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा छात्र, मौत

Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बंदरों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा छात्र, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना में शुक्रवार को बंदरों के डर से रायबरेली के शिवगढ़ में रहने वाला इंटर का छात्र अरविंद (18) मकान की दूसरी मंजिल से कूद गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता संतोष के मुताबिक वह पीजीआई इलाके में शनि मंदिर के पास रहकर मजदूरी करते हैं। बेटा अरविंद बृहस्पतिवार को रायबरेली से आशियाना स्थित कासा ग्रीन के पास रहने वाले चाचा रामचरण के घर आया था। शुक्रवार दोपहर अरविंद चाचा के मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। इस दौररान कई बंदर छत पर आ गए। बंदरों को अपनी ओर आता देखकर बेटा घबरा गया और छत से कूद गया। सड़क पर गिरने से वह लहूलुहान हो गया। घरवालों ने उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। परिवार में मां सुनीता देवी व भाई सचिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें