लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक अभी भी कैंसर पीड़ित 70 फीसदी बच्चे इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। बच्चों में कैंसर ठीक होने का आंकड़ा काफी अच्छा है। वे शनिवार को संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
यह आयोजन आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से कैनकिड्स ने किया। प्रो. आरके धीमन ने कहा कि दुर्भाग्य से, केवल 30 फीसदी बच्चे ही कैंसर उपचार केंद्र तक पहुंचते हैं।