फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र ने लगाया फंदा

Thu, 29 May 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में हुसड़िया चौराहे के पास किराये के मकान में रहने वाले अचिंत पांडेय (25) ने फंदा लगा लिया। बुधवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह प्रयागराज के धूमनगंज स्थित नीमसराय के रहने वाले थे। वह दो साल से यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अचिंत की मौत का कारण हैंगिंग निकला है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश तिवारी के मुताबिक अचिंत का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अचिंत की मौसी राजकुमारी का दावा है कि उनका भांजा अंडर 16 में राज्य की ओर से हॉकी खेल चुका है। उसने अंडर 19 में राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग किया था। हालांकि वह किसी एसोसिएशन से नहीं जुड़ा था। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों के कारण वह हॉकी नहीं खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाले छात्र ने अचिंत के फंदा लगाने की सूचना दी थी। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें