फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 40 लाख की ठगी

Thu, 29 May 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 40 लाख की ठगी
विज्ञापन
लखनऊ। विजयंत खंड-4 निवासी डॉ. गिरेंद्र मोहन शुक्ल ने विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके बेटे को डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज पुणे व भारतीय विद्यापीठ में पीजी में दाखिले का झांसा देकर जालसाजों ने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. गिरेंद्र के मुताबिक बेटे डाॅ. प्रखर ने वर्ष 2023 में नीट पीजी की परीक्षा दी थी। नंबर कम आए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा, जिसमें पुणे स्थित योर नेक्स्ट स्टेप (वाईएनएस) नाम की संस्था ने पीजी में दाखिला कराने का जिक्र किया था। दिए गए नंबर पर उन्होंने युवराज सिंह यादव उर्फ विराट से बात की। आरोप है कि विराट ने पैसे खर्च करने पर डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज या भारतीय विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का झांसा दिया।
आरोपी ने कुल डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही। पीड़ित ने 40 लाख नकद दे दिए। प्रखर को डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज पुणे में सीट आवंटित हो गई। आरोपियों के कहने पर कॉलेज प्रबंधन के खाते में 85 लाख रुपये जमा कर दिए। आरोपी ने 1500 डॉलर मैनेजमेंट के नाम पर अपने खाते में मंगाए। इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने दाखिला करने से मना कर दिया और 85 लाख रुपये लौट दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने कर्नाटक में दाखिला कराने की बात कही, लेकिन एडमिशन नहीं करा पाया। परेशान होकर पीड़ित ने अपने 40 लाख रुपये वापस मांगे। इसपर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने युवराज उर्फ विराट, जितेंद्र नानावरे, राहुल और खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें