फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्दी में क्रिकेट खेलने पर डांट पड़ी तो छात्र ने लगा लिया फंदा

Wed, 01 Jan 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी में रहने वाले आठवीं के छात्र पुनीत (14) ने मंगलवार सुबह घर पर फंदा लगा लिया। पुलिस का दावा है कि किशोर की मां ने सर्दी में क्रिकेट खेलने पर उसे डांटा था। इसके चलते ही उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर निवासी उमेश कुमार रेलवे के एसएससी कैरिज आरडीएसओ में कार्यरत हैं। उनका एक बेटा कोटा में पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा पुनीत (14) आरडीएसओ स्थित स्कूल में आठवीं का छात्र था। मंगलवार सुबह उमेश दफ्तर चले गए। छुट्टी के चलते रेनू और किशोर की बहन दूसरे कमरे में अपने-अपने काम में व्यस्त हो गईं। कुछ देर के बाद जब रेनू कमरे में गईं तो पुनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, रेनू ने बताया कि पुनीत क्रिकेट खेलने का शौकीन था। भीषण सर्दी में क्रिकेट खेलने पर उसे डांट दिया था। वहीं, ऐसी चर्चा है कि नए साल की पार्टी के लिए पुनीत चार हजार रुपये मांग रहा था। इस बात पर उसे डांटा पड़ी थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें