लखनऊ। पीजीआई में न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब डॉ. अवधेश जायसवाल को विभाग का प्रमुख बनाया गया है। पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग में रहते हुए डॉ. राजकुमार ऋषिकेश एम्स के फाउंडर डायरेक्टर भी रहे। सैफई के यूपीयूएमएस के पहले सेलेक्टेड वीसी बने। 10 जनवरी से रांची रिम्स के निदेशक हैं। कोविड पर डॉ. राजकुमार के 31 शोध पत्र प्रकाशित हुए। कुल 558 शोध में उनकी अहम भूमिका रही। वह यूएसए रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स के रीजनल डायरेक्टर भी रहे। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के बेहतर संचालन में भी उनकी अहम भूमिका रही।