फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चिड़ियाघर देखे लौटे मासूम मेहमान

Fri, 20 Sep 2013 03:44 PM IST
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना अभियान के तहत पूर्वोत्तर राज्यों का एक दल जब लखनऊ के लिए रवाना हुआ होगा, तो उन्होंने यह बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा कि यह नवाबी नगरी उनके साथ बेरुखी से पेश आएगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो सेना की तरफ से होने वाले इस अभियान के तहत असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों से 23 सदस्यीय दल लखनऊ चिड़ियाघर देखने के लिए शहर में है।
विज्ञापन


इस दल में आर्मी गुडविल स्कूल 15 बच्चे और बाकी सेना के अधिकारी थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यह दल हजरतगंज स्थित चिड़ियाघर देखने पहुंचा।

लेकिन अधिकारियों से बात नहीं हो पाने की वजह से इन मेहमानों को गेट से लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दल में कुछ बच्चे लेह लद्दाख से भी आए हैं।

बड़े अरमान लिए चिड़ियाघर देखने आए इन मासूमों को सहारागंज मॉल घूमकर ही संतोष करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें